अयोध्या : सरयू में स्नान के दौरान पति ने पत्नी को किया Kiss, गुस्साए लोगों ने की पिटाई

Summary :

अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते हुए पत्नी से रोमांस करना युवक को भारी पड़ गया। सरयू नदी में पत्नी को बांहों में लेकर चूम रहे युवक को देख वहां मौजूद श्रद्धालु भड़क गए।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते हुए पत्नी से रोमांस करना युवक को भारी पड़ गया। सरयू नदी में पत्नी को बांहों में लेकर चूम रहे युवक को देख वहां मौजूद श्रद्धालु भड़क गए। इतना ही नहीं लोगों ने युवक को नदी से बाहर खींच उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल, घटना बीते मंगलवार की है। जिस वक़्त पवित्र सरयू नदी में लोग पवित्र स्नान कर रहे थे, वहीं दूसरी और पति अपनी पत्नी को बांहों में लेकर चूम रहा था। कुछ देर तक वहां मौजद लोगों ने उनकी इस हरकत को अनदेखा किया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही कुछ लोग उनके पास पहुंचे। पहले तो पति के साथ लोगों ने मारपीट की और और फिर पति को नदी से खींचकर बाहर निकाला।


वायरल वीडियो के अनुसार इस दौरान पत्नी अपने पति का बचाव करती नजर आई। हालांकि लोगों ने पत्नी के साथ कोई बदसलूकी नहीं की। लेकिन नदी से बाहर आते ही लोगों ने पति पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। भीड़ में कई लोगों ने पति पर हाथ साफ किए।

तेज बहाव के डर से पति ने पत्नी को पकड़ रखा था
पुलिस ने बताया कि अयोध्या कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत सरयू नदी के किनारे की यह घटना मंगलवार की है, जिसका वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवा दंपति नदी में स्नान कर रहा है और चूंकि पत्नी तैरना नहीं जानती, इसलिए तेज बहाव के डर से पतिने उसे पकड़ रखा है।
उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात कथित बदमाशों ने पति और पत्नी को खींचकर पानी से बाहर किया और पति की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। लोगों का आरोप था कि यह दंपति साथ में स्नान कर अश्लीलता फैला रहे थे। पुलिस ने कहा कि उसे इस घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दंपति और हमला करने वाले कथित बदमाशों को तलाशने का प्रयास कर रही है।

Desk Team