यूपी के रामपुर में उपचुनाव होनें है। इस बीच आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने रामपुर में हो रहे उप चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खां को करीब 30 साल से जानता हूं। उनका ये पूराना तरीका है। कि चाहे वो विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का वोटिंग से चंद दिनों पहले गली-गली और गांव-गांव जाकर आंसू बहाने लगते हैं। वहीं, रो-रो कर व दुहाई देकर जनता से वोट मांगते हैं। इस दौरान वो रोते हुए जेब से रूमाल निकालते हैं। और चश्मा उतार कर रुमाल से दोनों आंखें पोछते है।तो नए लोगों को यह देखकर हेरत होती है। जबकि पूराने लोग उनकी इन हरकतों से बखूबी वाकि़फ हैं। इसके अलावा मौलाना ने आगे कहा कि आज़म खान को अब ये तमाम बातें और तमाम हरक़ते शोभा नहीं देती। वो उत्तर प्रदेश में सपा के कद्दावर लीडर हैं।अब जनता की सोच और फिक्र में काफी बदलाव आ गया है।इसलिए अब आज़म खान की बातों का और उनके रोने-गाने का जनता पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
लोगों से घरों पर जाकर मांगे माफी- मौलाना
इस दौरान मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा आजम खान को मेरी सलाह है।कि अब वो राजनीति छोड़ दें और खुदा को याद करने में लग जाए।उनके साथ जो कुछ हो रहा है यह सब उनके कर्मो का नतीजा है। इसलिए उनको चाहिए कि अपने घर के करीब मस्जिद में पांचों वक्त की नमाज़ पढ़ने के लिए जाए। इसके साथ ही किसी दरगाह पर जाकर साहिबे मज़ार के माध्यम से खुदा की वारगाह में तौबा करेॉ। जिन जिन लोगों को सताया या परेशान किया है।उन लोगों के घरों पर जाकर उनसे माफी मांगे। मैं उम्मीद रखता हूं कि खुदा उनको माफ़ कर देगा। बता दें मैनपुरी में भी डिंपल यादव को लेकर विपक्ष हमलावर है।
आजम को मौलाना की नसीहत कहा -वोटिंग से पहले आंसू बहाने लगते हैं,अब राजनीति छोड़ दो
Summary :
यूपी के रामपुर में उपचुनाव होनें है। इस बीच आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने रामपुर में हो रहे उप चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खां को करीब 30 साल से जानता हूं। उनका ये पूराना तरीका है। कि चाहे वो विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का वोटिंग से चंद दिनों पहले गली-गली और गांव-गांव जाकर आंसू बहाने लगते हैं।


Download Android App
Download iOS App



