Baghpat News Today: बागपत के बड़ौत में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज राज्य मंत्री केपी मालिक के छोटे भाई रविंदर मालिक के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं शोक व्यक्त करने के बाद, उन्होंने बड़ौत से बागपत लौटते समय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से भी बातचीत की।भूपेंद्र चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा।
Baghpat News Today: कांग्रेस पर तीखे वार
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल “सनसनी फैलाना” और विवादित बयान देना है। उन्होंने विशेष रूप से राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि “ड्राफ्ट आते ही वे क्यों चुप हो जाते हैं।”भूपेंद्र चौधरी ने वंदे मातरम को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण से प्रेरित है। उनका कहना था कि यह देशहित में नहीं है और इससे समाज में भेदभाव पैदा होता है।

Baghpat News: 1971 के चुनाव विवाद का जिक्र
वोट चोरी के मुद्दे पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि “1971 में इंदिरा गांधी का चुनाव वोट चोरी के कारण निरस्त हुआ था। इसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए।” उन्होंने इस बयान के माध्यम से विपक्ष पर सवाल उठाए कि वे इस तरह के मुद्दों पर हमेशा चुप रहते हैं।
Bhupendra Chaudhary News: अखिलेश यादव पर की टिप्पणी
भूपेंद्र चौधरी ने बिहार चुनाव पर भी टिप्पणी की और कहा कि अखिलेश यादव का काम केवल “बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाने जैसा” है क्योंकि उनके पास बिहार में कोई उम्मीदवार ही नहीं है। उन्होंने डिंपल यादव के पर्चों के मुद्दे का भी जिक्र किया और कहा कि विपक्ष क्यों इस पर सवाल नहीं उठाता।

BJP सरकार के कामकाज पर भरोसा
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता ने विपक्ष को लंबे समय तक मौका दिया, लेकिन वे कुछ भी ठोस नहीं कर पाए। उन्होंने मोदी और योगी सरकार के नेतृत्व में किए गए कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि हमारी सरकार लगातार जनता के बीच में है और हर क्षेत्र में काम कर रही है। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और बीजेपी बागपत जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय भी मौजूद थे।
रिपोर्ट: मेहंदी हसन


Download Android App
Download iOS App




