उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत संगठन को मजबूती देने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले पूर्व आईएस अधिकारी एके शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। एके शर्मा को यूपी में प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए एक प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं। शर्मा को संगठन और सरकार में जगह देने के लिए पिछले कुछ समय से अटकलों का बाजार गर्म था। मऊ निवासी अरविंद कुमार शर्मा गुजरात कैडर के आईएएस अफसर रहे हैं।
उन्होंने अपनी सेवा के दो वर्ष बाकी रहने से पहले ही स्वैछिक सेवानिवृति ली और सक्रिय राजनीति में उतरने के साथ भाजपा में शामिल हो गए। अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य बनाया है। इसके बाद से ही उनको उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर थी। एके शर्मा को अब भाजपा के उत्तर प्रदेश संगठन में शामिल किया गया है। उनको पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
अरविंद कुमार शर्मा के अलावा दो प्रदेश मंत्री को भी नियुक्त किया गया है। लखनऊ की अर्चना मिश्रा और बुलंदशहर के अमित वाल्मीकि को भाजपा उत्तर प्रदेश का मंत्री नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज पार्टी के विभिन्न मोचरें के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की प्रांशुदत्त द्विवेदी (फरूर्खाबाद) को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।


Download Android App
Download iOS App



