बिहार की नौकरशाही में छोटा सा फेरबदल करते हुए नीतीश सरकार ने तीन जिलाधिकारी (District Magistrate) समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार मुंगेर, जहानाबाद और सीतामढ़ी के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है।
मुंगेर की जिलाधिकारी (डीएम) वर्ष 2010 बैच की आईएएस रचना पाटिल का ट्रांसफर कर सामान्य प्रशासन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। वहीं 2010 बैच के आईएएस अधिकारी और अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग हिमांशु कुमार राय का ट्रांसफर जहानाबाद के जिलाधिकारी पद पर किया गया है।
इसी तरह जहानाबाद के जिलाधिकारी नवीन कुमार (2011बैच) का ट्रांसफर कर मुंगेर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं सीतामढ़ की जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा (2014 बैच) का ट्रांसफर करते हुए वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है जबकि वित्त विभाग में संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव (2012 बैच) का ट्रांसफर करते हुए उन्हें सीतामढ़ के जिलाधिकारी की जिम्मेवारी दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



