‘बजरंगबली और अली’ का विवाद पैदा करने वाली ताकतों से रहें सावधान : मायावती

Summary :

मायावती ने शनिवार को चेताया कि चुनावी स्वार्थ के लिए ‘बजरंगबली और अली’ का विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को चेताया कि चुनावी स्वार्थ के लिए ‘बजरंगबली और अली’ का विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहने की आवश्यकता है। मायावती ने बयान जारी कर देश और उत्तर प्रदेश वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ”रामनवमी की देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनायें तथा उनके जीवन में सुख व शान्ति की कुदरत से प्रार्थना।” उन्होंने साथ ही कहा, ”ऐसे समय में जब लोग श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कर रहे हैं, तब चुनावी स्वार्थ हेतु बजरंगबली व अली का विवाद व टकराव पैदा करने वाली सत्ताधारी ताकतों से सावधान रहना है।”

Mayawati tweet

बसपा सुप्रीमो ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा, ”जलियाँवाला बाग़ त्रासदी के आज 100 वर्ष पूरे हो गए। आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित एवं उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना।” उन्होंने कहा, ”काश, भारत सरकार इस अति-दुःखद घटना के लिए ब्रिटिश सरकार से माफी मंगवाकर देश को संतोष दिलाने में सफल हो पाती ।”

Mayawati Tweet

आदित्यनाथ और मायावती ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में नोटिस का दिया जवाब

Desk Team