उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक कोरोना संक्रमित मरीज का शव नदी में फेंकते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो राप्ती नदी के सिसई घाट पर बने पुल का बताया जा रहा है। मामले में नगर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ विजय बहादुर सिंह ने रविवार को बताया कि राप्ती नदी में फेंका जा रहा शव सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ के रहने वाले प्रेम नाथ मिश्र का है। उन्होंने बताया कि 25 मई को कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 28 मई को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।
.jpg)
सीएमओ ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रेम नाथ मिश्र के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया था। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में शव को राप्ती नदी में फेकते हुए देखा गया है और इस संबंध में कोतवाली नगर में मामला दर्ज करा दिया गया है व मामले की जांच की जा रही है।
वायरल वीडियो में दो युवक एक शव को पुल से राप्ती नदी में फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। शव फेंकने वाले दोनों युवकों में से एक पीपीई किट पहने नजर आ रहा है। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के राप्ती नदी पर बने सिसई घाट पुल की बताई जा रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद नगर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



