उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले स्थित सुजरू गांव में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर एक साथ तीन तलाक देने का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी अनिल कपरवन ने बताया कि आफताब और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और मांग पूरी नहीं होने पर आफताब ने उसे एक साथ तीन तलाक दे दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आफताब ने उसकी पिटाई की और उसे मायके छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी।
पूर्व सपा नेता सुरेंद्र नागर और संजय सेठ होंगे यूपी से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी
गौरतलब है की केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक विधयक लागु होने के बाद भी देश में तीन तलाक़ के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। इससे पहले बदायूं जिले के आलापुर क्षेत्र में उत्पीड़न का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी बीवी को फोन करके तीन तलाक दे दिया था। महिला की शादी लगभग 20 साल पहले हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



