समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी है। लगभग 22 महीनों से सीतापुर के जेल में बंद सपा नेता के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही रामपुर में उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है।
इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल सहित दर्जनों समर्थकों ने आज दोहरी ईद की खुशी का दिन बताया। समर्थकों ने कहा कि यह उनके दोहरी खुशी का मौका है। वीरेंद्र गोयल ने कहा कि आज इंसानियत, गंगा, जमुनी तहजीब और मोहब्बत की जीत हुई है। सभी में खुशी का माहौल है।
22 महीनों से जेल में बंद आजम खान ने ली राहत की सांस! SC ने दी अंतरिम जमानत, शर्तों को लेकर कहा…
उन्होंने यह भी कहा कि आजम खान जिस दिन रामपुर पहुंचेंगे, उस दिन जोर शोर के साथ भव्य तरीके से उनका स्वागत और खुशी मनाई जाएगी। सपा के तोप खाना स्थित दारुल उलूम कार्यालय पर उनेक समर्थकों ने इकट्ठा होकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी और कहा कि आज ईद का दिन है, यह सभी के लिए खुशियों का दिन भी है। सब इसे मिलजुल कर ही मनाएंगे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराकर मुबारकबाद देंगे।
वहीं, आजम खान के निजी आवास पर हालांकि सन्नाटा पसरा नजर आया। थोड़ बहुत समर्थक भी नदारद मिले। आजम के बेटे और स्वार से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के लिये दिल्ली गए हुये हैं। वहीं, आजम की पत्नी डा तंजीन फातिमा भी घर पर मौजूद नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



