मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- बीजेपी पार्टी जनता के प्रति अपना दायित्व जानती है

Summary :

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता के कल्याण के लिए उनकी सरकार अपना दायित्व निभाना भलीभांति जानती है हर कार्य को पूरा भी करती है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता के कल्याण के लिए उनकी सरकार अपना दायित्व निभाना भलीभांति जानती है हर कार्य को पूरा भी करती है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन करने के बाद योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी, के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत के बाद उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर दोबारा सरकार बनाई है। विजेता के रूप में कार्य कैसे होना चाहिए, यह भाजपा अच्छी तरीके से जानती और करती है।
योगी ने अपने भाषणा में भाजपा पार्टी पर क्या कहा?
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा ने दोनों सीटें जीतीं औऱ विजेता की भूमिका को बरकरार रखा। योगी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसके लिए पहले देश, फिर दल हित है। विकसित भारत का निर्माण और सबको साथ लेकर चलना यह नारा नहीं, वास्तविकता है। आठ वर्ष में देश व पौने छह वर्ष में प्रदेश ने जो यात्रा प्रारंभ की है, अपने संस्थापकों व नेतृत्व के भावनाओँ के अनुरूप अपने मूल्यों व आदर्शों से विचलित हुए बिना पंच प्रणों को लेकर कार्य प्रारंभ किया। उसकी तस्वीर आज सामने है।
योगी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी की बात 
उन्होने कहा हमारा सौभाज्ञ है कि संसद में पीएम मोदी व रक्षा मंत्री यूपी से प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले आठ सालों में मोदी के नेतृत्व में जो भी मानक गढ़ गए, उसके परिणाम दिखाई दिए। जिस ब्रिटेन ने 200 वर्ष तक भारत पर शासन किया था, उसे पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ अर्थव्यवस्था बना, शीघ, ही चौथी बड़ अर्थव्यवस्था बनने वाला है। जब कोरोना के सामने बड़ ताकतें पस्त हो गईं, तब सबसे तीव, अर्थव्यवस्था के रूप में भारत लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए बढ़ रहा है। योगी ने कहा कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’, आज केवल भारत का नहीं, बल्कि वैश्विक नारा बन चुका है।
जी-20 पर भी बोले योगी
जी-20 की अध्यक्षता उदाहरण के रूप में सबके सामने है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में जी-20 से जुड़ 11 समिट होने हैं। श्री मोदी के नेतृत्व में जी-20 दुनिया में वैश्विक समृद्धि, लोककल्याण व मानव कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करने जा रही है। भारत के सामर्थ्य को दुनिया के सामने दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Desk Team