उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में मुक्तेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थल में 653.43 लाख रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 503.13 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया। लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में 384.52 लाख रुपए की गोरखपुर देवरिया उप मार्ग का सुदृढ़ीकरण व 268.91 लाख रुपए का आजाद चैक मिर्जापुर में सी0सी0 रोड के निर्माण कार्य शामिल है।
शिलान्यास के तहत 23.94 लाख रुपए की लागत से गोरखपुर कालीबाड़ी मंदिर स्थल का सौन्दर्यीकरण, 219.35 लाख रुपए की लागत से मुक्तेश्वरनाथ मंदिर स्थल के सौन्दर्यीकरण का कार्य तथा 259.84 लाख रुपए की लागत से सूर्यकुण्ड धाम के सौन्दर्यीकरण का कार्य शामिल है। शिलान्यास एवं लोकार्पित किये गये परियोजनाओं की कुल लागत 1156.56 लाख रुपए है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और प्रदेश में पर्यटन के विकास की अपार सम्भावनाएं हैं ।


Download Android App
Download iOS App



