उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को चौथे चरण का मतदान संपन्न हो गया। इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर इस समय सपा-बसपा की सरकार होती तो कोविड वैक्सीन बाज़ार में ब्लैक हो जाती।
मुख्यमंत्री योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि आप सब जानते हैं कि पिछली सरकारें कैसे आस्था के साथ खिलवाड़ करती थी। पहले पर्व और त्योहार के वक़्त दंगे और कर्फ्यू शुरू हो जाते थे। आज प्रदेश में दंगे नहीं होते। कर्फ्यू नहीं लगता है।
उन्होंने कहा, पहले कांवड़ियों को रोका जाता था। दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नहीं होने दिया जाता था। बल्कि शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज हो जाता था। लेकिन, पांच साल से धूमधाम से यात्रा निकाली जा रही है। कांवड़िये शिवभक्ति में लीन होकर नया यूपी बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर सपा, बसपा की सरकार होती तो कोविड वैक्सीन बाज़ार में ब्लैक हो जाती, फिर वैक्सीन गरीब लोगों को नहीं मिलती। कोरोना की तीसरी लहर कब आई, कब चली गई। किसी को पता ही नहीं चला। कितनी बड़ी-बड़ी रैली हो रही है, कोरोना गायब हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, इलाके की दुखती रग पर मरहम लगाने की कोशिश की। हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमने राम मंदिर बनवाने को कहा था बन रहा है। बुढ़वल चीनी मिल के संचालन का भरोसा दिया था। अनुपूरक बजट में मंजूरी दे दी है। टेंडर प्रक्रिया भी हो गई है। सरकार बनने के एक साल में मिल संचालित करवाकर यहां के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करेंगे।
हरीश रावत का CM योगी पर तंज
प्रयागराज में पहुंचे हरीश रावत ने प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कस्ते हुए कहा कि “हार के बाद वह उन्हें (योगी आदित्यनाथ) उत्तराखंड में एक कुटिया के लिए जमीन देंगे। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि योगी आदित्यनाथ का जन्म अविभाजित यूपी के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था, जो अब उत्तराखंड में है।”
यूपी चुनाव : हरीश रावत ने कसा CM योगी पर तंज, कहा-हार के बाद उत्तराखंड में दूंगा कुटिया के लिए जमीन
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के सभी को फ्री राशन मिल रहा है। सपा सरकार में यह राशन उनके माफिया-गुर्गे बेच देते थे। बसपा सरकार में तो बहन जी के हाथी का पेट में ही समा जाता था। पांच साल में सबकुछ बेहतर करने का प्रयास किया और मौका मिलेगा तो यूपी को देश का सबसे अग्रणी राज्य बना देंगे।


Download Android App
Download iOS App



