उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के फेफना क्षेत्र में सोमवार रात दुस्साहिक वारदात में मारे गये निजी न्यूज चैनल के पत्रकार के परिजनो को राज्य सरकार दस लाख रूपये की आर्थिक मदद देगी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार रतन सिंह की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और पीड़ित परिवार को दस लाख रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
योगी ने हमले की वारदात में शामिल सभी अभियुक्तों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये हैं। गौरतलब है कि एक निजी राष्ट्रीय चैनल के पत्रकार रतन सिंह (42) को रसड़ फेफना मार्ग पर स्थित गांव में उस समय गोली मार दी गयी जब वह अपने पुराने मकान पर गये थे।
थाने से महज आधा किमी की दूरी पर घटित इस दुस्साहिक वारदात में पत्रकार ने जानलेवा हमले से बचने के लिये दौड़ लगायी लेकिन बदमाशों ने पीछा करने के बाद उनके सिर पर गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के पीछे पाटीदारों से विवाद का पता चला है। इस मामले मे अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



