उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मऊ के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर गांव में सुबह करीब आठ बजे रसोई गैस का सिलेंडर फटने से 12 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी को घायलों को समुचित इलाज कराने का निर्देश देने के साथ ही राहत कार्य में तत्परता बरतने को कहा है।
मऊ में वलीदपुर गांव में गैस सिलेंडर फटने के बाद दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। इस हादसे में अभी तक बारह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।घायलों का इलाज मऊ और आजमगढ़ के जिला अस्पतालों में हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



