उत्तर प्रदेश में पहले चरण के निकाय चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे। अतीक अहमद की हत्या के बाद मुख्यमंत्री पहली बार प्रयागराज आए है। इस दौरान उन्होंने अतीक अहमद का नाम लिए बिना ही उन पर जुबानी हमला बोल दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए कुछ लोगों ने प्रयागराज को अन्याय और अत्याचार का शिखर बना दिया था।
व्यक्ति को अपने कर्मों का फल मिलता है
बता दे मुख्यमंत्री योगी की रैली उसी चकिया इलाके में हो रही है, जो एक जमाने में अतीक का गढ़ था। यहीं अतीक का घर और दफ्तर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘प्रयागराज अपनी आध्यात्मिक और न्याय की भूमि के रूप में जाना जाता है, तुलसीदास ने कहा था, व्यक्ति को अपने कर्मों का फल मिलता है। अन्याय और अत्याचार का शिकार बनाया था, यह प्रकृति सबका हिसाब लेती है।
2017 से पहले अपना उत्तर प्रदेश भी देखा है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामचरितमानस की चौपाइयों का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह प्रकृति न अत्याचार करती है और न अत्याचार सहती है… प्रयागराज की धरती किसी को निराश नहीं करती। सबका विकास के नाम पर हमने सबके साथ काम किया लेकिन कभी तुष्टिकरण को बढ़ावा नहीं दिया, 2017 से पहले अपना उत्तर प्रदेश भी देखा है, आज उत्तर प्रदेश में सब ठीक है ।


Download Android App
Download iOS App



