Atique Murder Case: अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच करने आयोग पहुंचेगा प्रयागराज

Summary :

माफिया अतीक अहमद और अशरफ शूटआउट केस की जांच का को एक महीने हो चुके है लेकिन अभी तक एजेंसियां किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इस बीच न्यायिक आयोग आज फिर प्रयागराज पहुंचने वाला है। बता दें कि 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस कस्टडी में हुई वारदात ने काूनन-व्यवस्था के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

माफिया अतीक अहमद और अशरफ शूटआउट केस की जांच का को एक महीने हो चुके है लेकिन अभी तक एजेंसियां किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
 इस बीच न्यायिक आयोग आज फिर प्रयागराज पहुंचने वाला है। बता दें कि 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस कस्टडी में हुई वारदात ने काूनन-व्यवस्था के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
 हत्याकांड की जांच कर रहे डीबी भोसले
अतीक अशरफ हत्याकांड की जांच करने का जिम्मा  जस्टिस डीबी भोसले की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग को सौंपा गया था।  इसलिए आज जस्टिस डीबी भोसले चारों सदस्यों के साथ आज प्रयागराज पहुंचनेवाले हैं। इसके साथ ही अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआईटी भी कर रही है। दो एसआईटी के अलावा न्यायिक आयोग का भी गठन किया गया है। न्यायिक आयोग का चेयरमैन जस्टिस डीबी भोसले को बनाया गया जस्टिस डीबी भोसले चार अन्य सदस्यों के साथ अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच कर रहे हैं।  
 मीडिया कर्मियों-पुलिसकर्मियों  के बयान दर्ज होंगे
वहीं दूसरी तरफ  मौके पर मौजूद रहे मीडिया कर्मियों-पुलिसकर्मियों का बयान भी दर्ज किया जाएगा।  न्यायिक आयोग सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी हत्या की वजह तलाशने की कोशिश करेगा।  अतीक-अशरफ का एक्सरे और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयान को भी रिकॉर्ड किया जाएगा।  बहरहाल अतीक-अशरफ हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।
तीनों शूटरो ने अतीक की सरेआम की थी हत्या
 15 अप्रैल को  तीनों शूटरो को गिरफ्तार किया गया था। शूटर लवलेश तिवारी सनी सिंह और अरुण मौर्या 25 मई तक ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड पर प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं।  अतीक अशरफ की हत्या के बाद इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। आपको बता दे प्रयागराज के  हास्पिटल में मैडिकल करवाने के दौरान पत्रकार बनकर आए तीन बदमाशों ने दोनों की हत्या कर दी थी।

Desk Team