बिना कारण कांग्रेस दफ्तर पर मारा छापा, राजनीति छोड़ कर कोरोना संकट में मिलकर करनी चाहिए मदद : कांग्रेस

Summary :

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि‘‘शायद राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अमेठी की जनता को दी जा रही मदद योगी सरकार को हज़म नही हुई।

कांग्रेस ने अपने पार्टी दफ्तर पर लगे छापे को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन से बिना किसी कारण और बिना वारंट के अमेठी स्तिथ कांग्रेस के कार्यालय पर छापा मारा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना वायरस के संकट में अमेठी में हो रही इस तरह की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। कोरोना महामारी के इस संकट के समय इस तरह की राजनीति छोड़कर साथ मिलकर लोगों की मदद करनी चाहिए।
रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘अमेठी में कोरोना (वायरस संकट) पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। गौरीगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में बिना कारण और बिना वारंट प्रशासन छापा मारने पहुँचा।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘शायद राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अमेठी की जनता को दी जा रही मदद योगी सरकार को हज़म नही हुई। राजनीति छोड़ें, मिल कर मदद करें।’’ सुरजेवाला ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी गौरीगंज में कांग्रेस के स्थानीय कार्यालय के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं।

Desk Team