गाजियाबाद से कुछ दिनों पहले ऑनलाइन गेम के जरिए बच्चों का धर्मांतरण करवाने वाले रैकेट में शामिल शाहनवाज खान उर्फ बद्दो को गिरफ्तार किया गया था। मामले में एटीएस बद्दो उर्फ शाहनवाज के पाकिस्तानी कनेक्शन की पड़ताल करेगी। एटीएस के अधिकारी को बद्दो के पास से मिले 30 पाकिस्तानी नंबर व ईमेल आईडी मिली थीं। जिसकी अब एटीएस ने जांच तेज कर दी है।
शाहनवाज धर्मांतरण मामले के रैकेट का मास्टरमाइंड
एटीएस की ओर से बद्दो के पास से मिले दो मोबाइल और सीपीयू फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। सब से डेटा रिकवर किया जाएगा। पुलिस ने शाहनवाज को महाराष्ट्र के ठाणे से 11 जून को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक शाहनवाज धर्मांतरण मामले के रैकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
ऑनलाइन गेमिंग के चलते एक शख्स ने ब्रेन वॉश किया
गाजियाबाद से कुछ दिन पहले एक हैरतअंगेज मामला सामने आया था। यह बच्चे का ब्रेनवॉश करके धर्मांतरण करवा दिया गया। बच्चा घर से जिम जाने का झूठ बोलकर मस्जिद में नमाज पढ़ने जाता था। इसके बाद जब घर वालों को शक हुआ तब जाकर पूरा मामला सामने आया परिवारवालों ने जब पुलिस में मामला दर्ज करवाया तब ऑनलाइन गेमिंग के चलते एक शख्स ने उसका ब्रेन वॉश करने की बात सामने आई थी। मामले के तार कई राज्यों से जुड़ने का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मामला का मास्टरमाइंड शाहनवाज है। जिसे उन्होंने गिरफ्तार कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



