WTC 2023-2025 का शेड्यूल हुआ जारी, भारतीय टीम को इन टीमों के खिलाफ खेलने हैं मुकाबले

Summary :

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा संस्करण समाप्त हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियन की ट्रॉफी उठा ली है। वहीं अब तीसरे संस्करण की तैयारी भी शुरू हो चुकी है और आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा संस्करण समाप्त हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियन की ट्रॉफी उठा ली है। वहीं अब तीसरे संस्करण की तैयारी भी शुरू हो चुकी है और आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। डब्लूटीसी की शुरुआत कल से होने वाली है, जहां इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होगा।
एशेज सीरीज की शुरुआत कल से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में पांच मुकाबले खेले जाएंगे, जिसका पहला मुकाबला बर्मिंघम, दूसरा लॉर्ड्स, तीसरा लीडर्स, चौथा मैनचेस्टर और अंतिम मुकाबला ओवल में खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम को इस संस्करण में थोड़ा मुश्किल ड्रॉ मिला है। भारत को इस सत्र में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके घर पर जाकर खेलना है तो वहीं न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अपने घर पर खेलेगा।
ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी इंग्लैंड से शुरू होगा। इसके बाद न्यूजीलैंड और श्रीलंका के घर जाकर भी खेलना है, जिसमें 2-2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की, पाकिस्तान के खिलाफ 3 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा। वहीं इंग्लैंड की बात करें तो इस टीम को अपने घर पर 10 और दूसरे देशों में 11 टेस्ट मैच खेलने हैं। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट और श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों का यह टीम मेजबानी करने वाला हैं। वहीं इंग्लैंड 5 टेस्ट खेलने भारत, 3 टेस्ट खेलने पाकिस्तान और इतने की टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का भी दौरा करने वाला हैं।
वहीं दक्षिण अफ्रीका को तीन एशियाई देशों की मेजबानी करनी है, जिसमें शामिल है भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका। वहीं दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश का दौरा करेगा। तो इस महाकुंभ की शुरुआत कल से होने जा रही है, जोकि दो साल तक चलने वाला हैं। अब इसका अंत 2025 में होगा, तो देखते है कि 2 साल बाद कौन इस जंग में सबसे आगे रहता हैं। 

Desk Team