उत्तर प्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। हालांकि पहले से तय परीक्षा आयोजित होंगी। इस दौरान जरूरत के हिसाब सेे शिक्षक और अन्य स्टाफ को बुलाया जा सकता है।
प्रदेश में कक्षा 01 से 12वीं तक के सभी सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयों में 30 अप्रैल तक पठन-पाठन स्थगित रखा जाए।
कोचिंग सेंटर भी बंद रहें।
इस अवधि में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं हो सकती हैं और आवश्यकता के अनुरूप शिक्षक व अन्य स्टाफ आ सकते हैं: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 11, 2021
इससे पहले सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों पर एक बार में केवल 5 लोगों को ही प्रवेश देने का फैसला किया है। बाजारों में व्यापारियों से संवाद बनाकर उनका सहयोग लेते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। इसके साथ ही कंटेनमेन्ट जोन में आवागमन को प्रतिबंधित किया जाए। मास्क न लगाने वालों पर सख्ती की जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के बढ़ते खतरे के मद्देनजर राजधानी लखनऊ में तत्काल कम से कम 2000 आईसीयू बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एक सप्ताह में 2000 हजार अतिरिक्त कोविड बेड का इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने डीएम को जिले के सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित कराने के साथ ही शहर में उपलब्ध करीब 48 सरकारी एंबुलेंस की संख्या दोगुनी करने निर्देश दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



