कानपुर : बलात्कार में विफल रहने पर चचेरे भाई ने की बहन की हत्या

Summary :

चचेरे भाई ने दुष्कर्म करने में असफल रहने के बाद 21 वर्षीय शादीशुदा बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चचेरे भाई ने दुष्कर्म करने में असफल रहने के बाद 21 वर्षीय शादीशुदा बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) केशव कुमार चौधरी ने कहा कि महिला गुरुवार रात को अपने चचेरे भाई मंगल के घर गई थी और शुक्रवार को उसका शव बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि महिला के शव के निचले हिस्से में कोई कपड़े नहीं पाये गये हैं, ऐसी आशंका हैं कि उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया हैं। 

चित्रकूट : रेप में असफल रहे युवक की हैवानियत, चबा डाला विधवा महिला का कान

एसपी ने कहा, “हमने फोरेंसिक साक्ष्य का पता लगाने के लिए उसके कपड़े फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।” पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी मंगल (35) को गिरफ्तार कर लिया हैं और पीड़िता के भाई की शिकायत पर मंगल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Desk Team