देश में आए दिन अपराध की कोई न कोई वारदात सामने आती है। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां बहु ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी बुजुर्ग सास को पेट्रोल डाल कर जिंदा आग के हवाले कर दिया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया कि बीती रात ग्राम गडरियन पुरवा निवासी गुत्ती देवी पत्नी (65) को उनकी बहू कुसुमावती और बड़ी पोती ममता (20) एवं पोते मोहित (14) ने दामाद धनीराम पाल के खेत मे मिट्टी का तेल डालकर जला दिया है। आरोपी महिला और बुजुर्ग महिला के बेटे की मृत्यु बहुत पहले ही हो चुकी है।
खाकी को शर्मसार करती पुलिसकर्मी की हरकत, छेड़खानी के विरोध पर शख्स को गोली मारी
उन्होने बताया कि गुत्ती देवी ने अपनी जमीन बेटी गुनगरिया पत्नी धनीराम पाल के नाम कर दी थी तथा कुछ जमीन बची हुई थी जिसे पाने के लिए उनकी बहू उन पर दबाव डाल रही थी। गुत्ती देवी के ऐसा करने से मना करने पर कुसुमावती ने बेटे बेटी की मदद से उन्हे जला दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। दामाद धनीराम पाल की तहरीर पर कुसुमावती, मोहित एवं ममता के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे हिरासत में लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



