उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मंदिर परिसर में पंडित और उनके बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक पंडित का नाम अमर सिंह और बेटे का नाम जयवीर है। घटना संभल जिले के नखासा थाना इलाके के रसूलपुर सराय गांव की है।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने शुक्रवार को यहां बताया है कि रसूलपुर सराय गांव स्थित शिव मंदिर में सुबह पुजारी अमर सिंह तथा उसके बेटे जयवीर के शव मिला। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि पिता पुत्र ने आत्महत्या कर ली हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि पुजारी अमर सिंह गम्भीर रूप से बीमार तथा उसका पुत्र जयवीर विक्षिप्त था। दोनों के गले पर निशान मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये है। मामले की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 अप्रैल की देर रात बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की हत्या कर दी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



