इत्तिहाद-ए-मिल्लत परिषद के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि कांग्रेस नेताओं प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी से मिलने के बाद, उन्होंने महसूस किया कि ये दोनों भाई-बहन वास्तव में धर्मनिरपेक्ष है, और इसलिए उन्होंने उनका समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हमारी नाराजगी थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसका फायदा उठाया। हम देश के नुकसान के लिए जिम्मेदार हैं। उस गलती को सुधारने के लिए यह कदम उठाया गया है।
बाटला हाउस में मारे गए लोग नहीं थे आतंकी, मिलना चाहिए शहीद का दर्जा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनसे वादा किया था कि अगर 2009 में उनकी सरकार बनती है तो वे बाटला हाउस मुठभेड़ की जांच करेंगे। लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अगर जांच होती तो दुनिया जानती कि मारे गए लोग आतंकवादी नहीं थे और उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्वीकार किया कि वह हमेशा कांग्रेस के खिलाफ रहे हैं, लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ है कि यह उनकी ओर से एक गलती थी।
तौकीर रजा खान ने साधा सपा पर निशाना
तौकीर रजा खान ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मैं जब सपा में मंत्री था तब सबसे ज्यादा दंगे समाजवादी सरकार में ही हुए थे। इन दंगों में कई मुस्लिमों की जान चली गयी और कई बेगुनाहों को जेल में डाला गया था।’ उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हमे देश के हित के लिए कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



