उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ राज्य में आगामी चरणों के मतदान को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई है। मौर्य ने कहा कि कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के भरवारी में आयोजित विजय संकल्प रैली के मंच पर मोदी से विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ”साथ ही प्रदेश में आने वाले आगामी चरणों के मतदान को लेकर हमारी तैयारियों पर भी चर्चा हुई।” मौर्य ने टवीट कर कहा कि मंच पर स्वयं द्वारा लिखी पुस्तक”बदलाव की बुनियाद” भेंट की।
यूपी के आगामी चरणों के मतदान को लेकर प्रधानमंत्री से हुई चर्चा : केशव मौर्य
Summary :
चरणों के मतदान को लेकर हमारी तैयारियों पर भी चर्चा हुई।” मौर्य ने टवीट कर कहा कि मंच पर स्वयं द्वारा लिखी पुस्तक”बदलाव की बुनियाद” भेंट की ।


Download Android App
Download iOS App



