‘ब्राह्मणों को घरों में न बुलाएं’, इटावा में कथावाचक लवली यादव ने कहा- इनका दिमाग…

Summary :

Lovely Yadav: उत्तर प्रदेश के इटावा में यादव कथावाचकों से बदसलूकी का मामला बढ़ता जा रहा है। अब यूपी में ब्राहाण बनाम यादव समाज की लड़ाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में कथा वाचिका शास्त्री लवली यादव ने बड़ा बयान दिया। लवली यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ब्राहाणों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शास्त्री लवली यादव ने यादव समाज से अपील की कि कोई भी ब्राह्मणों को अपने घर न बुलाए। इसके अलावा ने उन्होंने सपा द्वारा यादव कथावाचकों को दिए गए सम्मान का समर्थन किया है। ‘हमने इनका दिमाग…

Lovely Yadav

Lovely Yadav: उत्तर प्रदेश के इटावा में यादव कथावाचकों से बदसलूकी का मामला बढ़ता जा रहा है। अब यूपी में ब्राहाण बनाम यादव समाज की लड़ाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में कथा वाचिका शास्त्री लवली यादव ने बड़ा बयान दिया। लवली यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ब्राहाणों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शास्त्री लवली यादव ने यादव समाज से अपील की कि कोई भी ब्राह्मणों को अपने घर न बुलाए। इसके अलावा ने उन्होंने सपा द्वारा यादव कथावाचकों को दिए गए सम्मान का समर्थन किया है।

‘हमने इनका दिमाग खराब कर दिया है’

शास्त्री लवली यादव ने यादव समाज से अपील की कि कोई भी ब्राह्मणों को अपने घर न बुलाए। उन्होंने कहा “हम यादवों ने ब्राह्मणों की पूजा-अर्चना करके उनका दिमाग खराब कर दिया है। शास्त्री लवली यादव ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की थी कि ब्राह्मण कभी यादवों के नहीं हो सकते। यादव समाज के बारे में बोलते हुए शास्त्री लवली यादव ने कहा कि ब्राह्मणों ने सोए हुए शेर को जगा दिया है और अब उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

अखिलेश यादव पर भी बोलीं लवली

अखिलेश यादव द्वारा कथा वाचिकाओं को सम्मानित करने पर शास्त्री लवली यादव ने कहा कि उन्होंने क्या गलत किया, सम्मान करना कोई अपराध नहीं है। शास्त्री लवली यादव ने डंडरपुर गांव की परीक्षित महिला रेनू तिवारी को मूर्ख बताते हुए कहा कि उनमें अक्ल नहीं है। शास्त्री लवली यादव ने कहा कि पंडितों की सोच यह है कि यादवों पर चाहे जितना भी जुल्म कर लें, हमें यही चाहिए रहना चाहिए लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब हालात बदल गए हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें इटावा में दो कथावाचक यादव मुकुट मणि और संत सिंह यादव के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। गांव के ब्राहणों ने उन्हें यादव होकर कथा कहने के लिए उनके साथ मारपीट की और उनका सिह मुंडवा दिया। हालांकि अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दोनों कथावाचकों पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी पहचान छिपाकर लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने अपनी जाति छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाएं। पुलिस ने दोनों के ऊपर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद से यूपी में जातिय तनाव का माहौल है।

ये भी पढ़ेंः- हरियाणा के जींद में डॉक्टरों का करिश्मा, दो मिनट में डिलीवरी कर बचाई जच्चा-बच्चा की जान

Neha Singh