Etah Road Accident: एटा में खराब खड़ी रोडवेज बस से टकराए कैंटर और CNG टैंकर, 5 की मौत, 12 घायल

Summary :

उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार-शुक्रवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई और दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। यह हदसा बागवाला थाना क्षेत्र के कीलर मऊ के पास हुआ, जहां खड़ी रोडवेज बस से दो वाहन टकरा गए। सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी पहुंचे, सभी घायलों के अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे में संज्ञान लिया है और जिला प्रशासन को इस मामले में तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। तेज रफ्तार कैंटर ने बस में मारी टक्कर…

उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार-शुक्रवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई और दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। यह हदसा बागवाला थाना क्षेत्र के कीलर मऊ के पास हुआ, जहां खड़ी रोडवेज बस से दो वाहन टकरा गए। सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी पहुंचे, सभी घायलों के अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे में संज्ञान लिया है और जिला प्रशासन को इस मामले में तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है।

तेज रफ्तार कैंटर ने बस में मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, एटा डिपो की एक रोडवेज बस खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त और गंभीर हो गया जब पीछे से आ रहा एक सीएनजी टैंकर भी इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकरा गया। इस भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल यात्री ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सीएनजी टैंकर के कारण तुरंत बुलाई गई दमकल गाड़ियां

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत एक्शन मोड में आ गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में सीएनजी टैंकर के शामिल होने की वजह से खतरे को देखते हुए दमकल विभाग को भी तुरंत अलर्ट किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत कुमार और फायर स्टेशन अधिकारी दो फायर टेंडर्स के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और किसी भी तरह की अनहोनी को रोकते हुए स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित किया।

मृतकों की पहचान

हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। इनकी पहचान, बुलंदशहर निवासी सतेंद्र (38), फर्रुखाबाद के दौलतपुर निवासी राजेश (34), फर्रुखाबाद निवासी सुखराम (30), फर्रुखाबाद के नवाबगंज निवासी शैलेश (29) और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बस ख़राब होने की वजह से बाहर आ गए और पीछे खड़े हो गए। तभी तेज रफ्तार कैंटर आया और सभी को कुचलता हुआ निकल गया। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।