उत्तर प्रदेश के शामली जिले में खेतों में पराली जलाने पर एक किसान को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि 15 अन्य पर जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को औचक निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की गई। उपसंभागीय मजिस्ट्रेट संदीप कुमार ने बताया कि थानाभवन पुलिस थाने के तहत एक गांव में अपने खेत में पराली जला रहे किसान तारा चंद को गिरफ्तार कर लिया गया।
विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थागित, लोकसभा में सांसदों ने लगाए नारे
उन्होंने बताया कि किसान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 278 (पर्यावरण को दूषित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने बताया कि जांच के दौरान शामली की कैराना तहसील में 15 किसानों पर पराली जलाने के कारण ढाई-ढाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मुजफ्फरनगर जिले में सुनील कुमार नाम के किसान के खिलाफ पराली जलाने के कारण मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



