उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक पुलिस उपनिरीक्षक ने अपने सर्कल अधिकारी को गोली मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसे पद से बर्खास्त कर दिया गया है। उसके खिलाफ एक विभागीय जांच भी शुरू की गई है। उपनिरीक्षक सचिन दयाल का अपने वरिष्ठ देवेंद्र सिंह यादव को धमकी देने का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया है।
दरअसल, मंगलवार को सचिन दयाल की कार ने यादव की कार को टक्कर मार दी थी, जिसके चलते दोनों के बीच बहसबाजी हो गई थी और इसके बाद ही सचिन दयाल ने यादव को गोली मारने की धमकी दी थी। दयाल को करीब आठ महीने पहले यहां की पुलिस लाइन में नियुक्त किया गया था। पुलिस अधीक्षक (सिटी) अमित आंनद ने भी इस मामले पर जांच के आदेश दिए हैं।
रामलला विराजमान को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रति सौंपेंगे वकील
मुरादाबाद रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रमित शर्मा ने कहा, ‘दयाल का सर्कल अधिकारी को गोली मारने की धमकी देने के बाद, जो कि एक अभद्र व्यवहार है, एक जांच का आदेश दिया गया है और इसमें यह सामने आया कि अतीत में उपनिरीक्षक स्थानीय निवासियों के साथ झगड़े में शामिल रह चुके हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘उन्होंने यहां एक सार्वजनिक स्थान पर कुछ महिलाओं संग दुर्व्यवहार किया था और सोशल मीडिया साइट्स पर महिलाओं को अश्लील संदेश भेजने के मामले में भी वह आरोपी रह चुके हैं। दयाल के खिलाफ आरोपों की पुष्टि होने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।’ दयाल एक दलित है, और उसने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें उसने आरोप लगाया है कि दुर्घटना के लिए उसके मांफी मांगने के बावजूद सर्कल अधिकारी ने उसकी जाति को लेकर उसे गालियां दी।


Download Android App
Download iOS App



