नोएडा में एक हाउसिंग सोसायटी के एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप चौबे ने बताया कि सेक्टर 71 में शिव शक्ति सोसाइटी की दूसरी मंजिल के फ्लैट में दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। चौबे ने कहा, सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकलकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग को जल्द ही पूरी तरह से बुझा दिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन अधिकारियों द्वारा प्राथमिक जांच का हवाला देते हुए सीएफओ ने मीडिया को बताया कि घटना के समय अपार्टमेंट के अंदर कोई मौजूद नहीं था। ऐसा प्रतीत होता है कि आग बालकनी में प्रार्थना के लिए रखे गए दिए से लगी।
नोएडा की हाउसिंग सोसायटी के एक फ्लैट में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Summary :
नोएडा में एक हाउसिंग सोसायटी के एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को आग लग गई।


Download Android App
Download iOS App



