हाथरस कांड : पूर्व CM अखिलेश यादव ने घटना की जांच के लिए प्रतिनिधिमंडल किया गठित

Summary :

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस की 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने 11 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस की 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने 11 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। यह प्रतिनिधिमंडल रविवार को हाथरस के चंदपा क्षेत्र में पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जांच करेगा। सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम पटेल करेंगे। चौधरी के अनुसार इस प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन के अलावा धर्मेन्द्र यादव, अक्षय यादव, जुगुल किशोर बाल्मीकि, अतुल प्रधान, जसवंत यादव, संजय लाठर, उदयवीर सिंह, राम करन निर्मल तथा रामगोपाल बघेल शामिल किये गये हैं। 
चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल पांच अक्‍टूबर को बलरामपुर जिले में दुष्‍कर्म पीडिता के परिवार से मिलने के लिए जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, पूर्व मंत्री डाक्‍टर एसपी यादव, मोहम्‍मद मसूद खां एवं बलरामुपर के सपा जिलाध्‍यक्ष राम निवास मौर्य को शामिल किया गया है। 

अखिलेश यादव ने हाथरस घटना को लेकर निलंबित किए गये अधिकारियों पर FIR दर्ज करने की मांग की

Desk Team