नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), 2019 के खिलाफ अलीगढ़ में व्याप्त तनाव के मद्देनजर इससे सटे आगरा के जिला प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं। शहर में आने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है और बड़ी संख्या में अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
जिला अधिकारी एन.जी. रवि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सतीश गणेश ने देर रात शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। शहर को पांच जोन और 15 सेक्टरों में बांटा गया है और सबका प्रभार एक वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया है।
कांग्रेस ने की फतेहपुर रेप पीड़िता को जलाने के मामले की न्यायायिक जांच की मांग
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “जरूरत पड़ने पर इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया जा सकता है।” अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पुलिस साइबर सेल सोशल मीडिया पोस्ट्स पर नजर बनाए हुए है। डिजिटल स्वयंसेवी संगठन सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



