प्रयागराज मामले में दोषी बताए जा रहे माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा : CM योगी

Summary :

प्रयागराज में पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह और उसके एक सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

प्रयागराज में पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह और उसके एक सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘इस पार्टी ने अपराधियों और माफिया को न सिर्फ पाला-पोसा बल्कि उन्हें विधायक और सांसद तक बनाया। 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार प्रयागराज मामले में दोषी बताये जा रहे माफिया को ‘मिट्टी’ में मिला देगी।’’ इस पर सदन में सपा और विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद मुख्यमंत्री और अखिलेश के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
प्रयागराज शूटआउट: कार से उतरते ही राजू पाल हत्याकांड के गवाह पर दागी  गोलियां, बम मारकर किया धुआं-धुआं, VIDEO - Prayagraj Shootout Former BSP MLA  Raju Pal murder case ...
इसी दौरान, सपा के सदस्य सदन के बीचोंबीच आकर नारेबाजी करने लगे। बहरहाल, बाद में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर सपा सदस्य अपने-अपने स्थान पर चले गये और मुख्यमंत्री का भाषण शुरू हुआ। इस दौरान भी आदित्यनाथ बीच-बीच में सपा और नेता प्रतिपक्ष पर तंज करते रहे।
पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने के लिये खड़े हुए। तभी सदन में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रयागराज में पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके एक सुरक्षाकर्मी की हत्या का मामला उठाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किये।
उमेश पाल हत्याकांड: हमलावरों ने कोर्ट से घर तक किया पीछा, दरवाजे पर आते ही  फेंके बम - Prayagraj BSP MLA Raju Pal murder case witness Umesh Pal MURDER  UPDATE attackers followed
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सदन को आश्वस्त करते हैं कि सरकार प्रयागराज की घटना में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर सपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘लेकिन जो अपराधी और माफिया हैं, आखिर वे पाले किसके द्वारा गए हैं। प्रयागराज की घटना में जिस माफिया का नाम आ रहा है, क्या यह सच नहीं है कि समाजवादी पार्टी ने उसे सांसद बनाया था।’’
गौरतलब है कि प्रयागराज मामले में फूलपुर सीट से सपा के पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद का हाथ होना बताया जा रहा है। अहमद इस वक्त गुजरात की एक जेल में बंद है। मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिये बगैर आरोप लगाया, ‘‘वह समाजवादी पार्टी द्वारा पोषित माफिया है। उसकी कमर तोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है। हम इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे।’’
Prayagraj Shootout: BSP MLA राजू पाल मर्डर के गवाह उमेश पाल और सिपाही की  हत्या, दूसरा वेंटिलेटर पर | prayagraj bsp mla raju pal witness umesh pal  nehru hospital - Hindi Oneindia
उन्होंने सपा की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘‘यह पेशेवर अपराधियों के सरपरस्त हैं और यह लगातार यही करते आ रहे हैं। इनके रग-रग में अपराध भरा हुआ है। अपराध के अलावा इन्होंने कुछ सीखा ही नहीं है। पूरा उत्तर प्रदेश इस बात को जानता है और आज यह लोग अपनी सफाई देने के लिए यहां पर आए हैं।’’
आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘जिस माफिया ने कल यह कृत्य किया है वह उत्तर प्रदेश के बाहर है और वह माफिया समाजवादी पार्टी के सहयोग से ही बार-बार विधायक और सांसद बना है। क्या यह सच नहीं है कि 1996 में इलाहाबाद-पश्चिमी सीट से वह माफिया समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार और पार्टी के सहयोग से विधायक बना था। यही नहीं वर्ष 2004 में भी वह माफिया इन्हीं लोगों के सहयोग से सांसद बना था। यह लोग चोरी और सीनाजोरी करने का काम कर रहे हैं। उन माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम हमारी सरकार करेगी।’’
On CCTV: Umesh Pal, a key witness in 2005 UP MLA murder case k...
योगी की इस तल्ख टिप्पणी पर सपा के विधायक सदन के बीचोंबीच आ गए और नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने नारेबाजी कर रहे सपा विधायकों से अपने स्थान पर जाने को कहा। कुछ देर के बाद सपा सदस्य अपने-अपने स्थान पर चले गये। उसके बाद मुख्यमंत्री ने अपना भाषण दोबारा शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कई बार सपा पर तंज किया। उन्होंने कहा कि जो लोग अभिभाषण पढ़ रहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सदन में सम्मान नहीं करते वे महिलाओं का सम्मान कैसे करेंगे। उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के ‘लड़के हैं, गलती हो जाती है’, के वक्तव्य को लेकर भी सपा पर निशाना साधा।

Desk Team