दिल्ली से सटे गाजियाबाद में गुरुवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मामला लोनी कोतवाली के प्रेम नगर कॉलोनी का है, जहां 35 साल के नादिर उर्फ सोनू की मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को गंभीर हालात में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सोनू प्रेम नगर कॉलोनी में बैठा हुआ था। जैसे ही बाइक पर सवार हमलावर मौके पर पहुंचे तो सोनू उन्हें देखकर अपनी जान बचाने के लिए भाग निकला, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेरते हुए मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक सोनू भी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता था, क्योंकि वो दिल्ली में एक बार जेल जा चुका है।दिल्ली में सोनू पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



