उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 113 और लोगों की मौत हो गई। यह संक्रमण से राज्य में एक दिन में सर्वाधिक मौतें हैं। स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण से 113 लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से अभी तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4604 हो गई है।
इससे पहले कोविड-19 से एक दिन सबसे ज्यादा 95 लोगों की मौत 20 अगस्त को हुई थी। इसी अवधि में कोविड-19 के 6895 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 3,24,036 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि राज्य में इस वक्त 63,335 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुल 1,48,118 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 77 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हुई है।


Download Android App
Download iOS App



