उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार काफी हद तक सुस्त हो गई है, शनिवार को कोरोना वायरस से केवल दो लोगों की मृत्यु हुई। वहीं, 112 लोग संक्रमण की चपेट आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 17,06,495 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में महामारी से अभी तक 22,622 लोगों की मौत हुई है।
राज्य में अभी तक कुल 16,81,412 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। फिलहाल कोविड-19 के 2,461 मरीज हैं जिनका पृथक वास, सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सीतापुर और चंदौली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोविड-19 के नये मामलों में से 17 मामले लखनऊ से, 10 प्रयागराज से, आठ गौतमबुद्ध नगर से और सात कानपुर नगर से सामने आए हैं।
पिछले 24 घंटों में राज्य में 2.44 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया, जबकि अब तक कुल 5.86 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। सीएम योगी ने टीम-9 की बैठक में फैसला किया है कि प्रदेश में थाना दिवस, तहसील दिवस को फिर से कोविड गाइडलाइंस के पालन के साथ शुरू किए जाएं। उत्तर प्रदेश में टेस्ट और टीका बढ़े, लेकिन कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर पर, फिर भी सख्ती जारी रखी जाए। ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट के साथ आंशिक कोरोना कर्फ्यू और वैक्सीनेशन का असर से यूपी में कोरोना संक्रमण रोज घट रहा।
देश में अब तक सबसे ज्यादा नमूनों की 5,86,26,730 जांच करने वाला यूपी इकलौता राज्य है। पिछले 24 घंटे में 2,44,203 नमूनों की जांच की गई, जिसमें महज 112 नए केस आए, जबकि 204 डिस्चार्ज किए गए। 23 मार्च को एक दिन में सर्वाधिक 38 हजार केस और 30 अप्रैल को कुल एक्टिव 3,10,000 केस थे। यूपी में रिकवरी रेट बढ़कर 98.5 फीसदी हुआ, जबकि कुल पॉजीटिविटी दर 2.9 फीसदी हुई।


Download Android App
Download iOS App



