अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधयक सुरेंद्र सिंह ने अपना बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2024 में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा। बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार रात अपने निवास पर संवाददाताओं से कहा कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं।
पूरी संभावना है कि वर्ष 2024 में भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाए। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना ‘‘लंकिनी’’ से करते हुए कहा कि हनुमान रूपी योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल का आधा लंका दहन कर दिया है तथा विधानसभा चुनाव में लंका का पूर्ण दहन हो जाएगा।
योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में कोदंड राम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि मोदी रूपी राम तृणमूल कांग्रेस से ही किसी विभीषण का चुनाव कर उनको पश्चिम बंगाल की सत्ता सौंप देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल के भाग्य में प्रधानमंत्री बनना नहीं लिखा है।


Download Android App
Download iOS App



