International Yoga Day 2026: देश-दुनिया में आज रविवार, 21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत विकास परिषद (पूर्वी शाखा) और जनकल्याण महासमिति ने विशेष योग शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 21 जून 2026, रविवार को सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक विपुल खंड-3 स्थित योग पार्क में बेहद हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शाखा की गतिविधि संयोजिका श्रीमती मंजू मिश्रा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रंजना द्विवेदी और उर्वशी टंडन ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई।
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजन
इस शिविर में समाज के हर वर्ग ने अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान शाखा ट्रस्ट के चेयरमैन श्री श्रीप्रकाश, सुनीता जी, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य संपर्क श्री नरेश श्रीवास्तव, निशा जी, और शाखा संरक्षिका रीना श्रीवास्तव व रेणु मल्होत्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही योग पार्क की साधक बहनों, विपुल खंड-3 के सम्मानित निवासियों और बच्चों ने भी योग अभ्यास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
छाछ और फलों का वितरण
शिविर में मौजूद सभी लोगों ने ‘करेंगे योग, रहेंगे निरोग’ का संकल्प लेते हुए नियमित रूप से योग करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में कुल मिलाकर 60 पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। योग सत्र के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से छाछ और फलों का वितरण किया गया।


Download Android App
Download iOS App




