‘ट्रांसफर चाहिए तो बीवी को मेरे पास भेजो’…JE की प्रताड़ना से तंग आकर लाइनमैन ने किया सुसाइड

Summary :

आत्महत्या से पहले लाइनमैन ने अपने बयान में कहा कि बिजली विभाग में तैनात जाएगी नागेंद्र कुमार उसके ट्रांसफर करने के बदले उसकी बीवी को अपने पास भेजने की बात कही।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक लाइनमैन ने जूनियर इंजीनियर (JE) की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले लाइनमैन ने अपने बयान में कहा कि बिजली विभाग में तैनात जाएगी नागेंद्र कुमार उसके ट्रांसफर करने के बदले उसकी बीवी को अपने पास भेजने की बात कही। 
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के पलिया विद्युत केन्द्र में तैनात लाइनमैन गोकुल प्रसाद ने जूनियर इंजीनियर (जेई) नागेंद्र कुमार की प्रताड़ना से तंग आकर हाइडिल कॉलोनी में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली, जिसके बाद शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
पलिया इलाके के बमनगर क्षेत्र निवासी रामऔतार का 45 वर्षीय पुत्र गोकुल प्रसाद पिछले 22 साल से वह बिजली विभाग में नौकरी कर रहा था। उन्हें लखनऊ के एक जिला अस्पताल में रेफर किया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण रविवार को उसकी मौत हो गई। लाइनमैन के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 

मायावती ने किया राहुल गांधी पर पलटवार – अपने गिरेबान में झांके, सलाह है अपनी पार्टी की चिंता करें

गोकुल की पत्नी ने संवाददाताओं से कहा कि उनके पति जेई के कारण काफी तनाव में थे और गोकुल ने उनके खिलाफ पलिया पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी संजीव सुमन ने सोमवार को कहा, “लखनऊ में आत्मदाह करने वाले एक लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत हो गई। लाइनमैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक सीनियर पर आरोप लगा रहा था।”

Desk Team