कानपुर के बर्रा इलाके में एक मुस्लिम किशोर की कुछ लोगो ने बुरी तरह से पीट दिया। किशोर का आरोप है कि टोपी पहन रखी थी और लोग उससे जय श्री राम का नारा लगाने को कह रहे थे । बर्रा का रहने वाल ताज (16) शुक्रवार को किदवई नगर स्थित मस्जिद से नमाज पढ़ कर घर लौट रहा था तभी तीन चार अज्ञात बाइक सवार लोगो ने उसे रोक लिया और उसके टोपी पहने होने पर विरोध किया ।
बर्रा पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह के अनुसार बाइक सवार युवकों ने ताज को ‘जय श्री राम’ कहने को कहा। जब उसने कहने से इनकार किया कि तो उसकी पिटाई कर दी । चौकी प्रभारी ने बताया, ” इसके बारे में हमें लिखित शिकायत मिली है और मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। ताज का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।”
ताज ने आरोप लगाया कि उसे मारने वालो ने धमकी दी है कि इस इलाके में सिर पर टोपी पहनकर न आना। उसने आरोप लगाया कि उन्होंने टोपी उतार दी और उससे जय श्री राम कहने को कहा । ताज ने बताया कि मार-पीट पर वह जब चिल्लाया तो राहगीरों ने उसे बचाया ।


Download Android App
Download iOS App



