यमन में सऊदी नीत गठबंधन के हवाई हमलों में सात लोगों की मौत: अधिकारी

Summary :

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को खदीर जिले में दो हवाई हमले किये गए, जिनमें एक महिला और चार बच्चों की मौत हो गई।

सना : यमन के तइज प्रांत में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा विद्रोहियों के खिलाफ किए गए हवाई हमले में एक घर पर बमबारी से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। यमन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को खदीर जिले में दो हवाई हमले किये गए, जिनमें एक महिला और चार बच्चों की मौत हो गई। 
सऊदी नीत गठबंधन यमन से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को खदेड़ने के लिये जंग लड़ रहा है। इस दौरान 91 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। गठबंधन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। । 

Desk Team