उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार को एक राष्ट्रीय हिन्दी अखबार के फोटो पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि एक अखबार के फोटो पत्रकार आशीष (23) और उसके भाई आशुतोष (19) की उनके पड़ोसी महिपाल सैनी ने गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि महिपाल और आशीष के बीच गोबर फेंकने को लेकर विवाद था। रविवार सुबह इसे लेकर बात बढ़ने पर महिपाल और उसके बेटे ने आशीष के घर में घुसकर उसे तथा उसके भाई आशुतोष को गोली मार दी। दोनों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिनेश ने बताया कि हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये तीन टीमें गठित की गयी हैं। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने का एलान किया है। उन्होंने स्थानीय पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिये हैं।


Download Android App
Download iOS App



