साइकिल का बटन दबाने पर जा रहा कमल को वोट, SP ने लगाया धांधली का आरोप, EC से की शिकायत

Summary :

समजवादी पार्टी (सपा) ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ और वोटर्स पर दबाव बनाने की चुनाव आयोग से शिकायत की है।

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के विधनसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, राज्य में आज 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। ऐसे में विपक्ष की समजवादी पार्टी (सपा) ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ और वोटर्स पर दबाव बनाने की चुनाव आयोग से शिकायत की है। दरअसल आज सुबह से ही यूपी में वोटिंग बूथों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी हुई है, इस बीच सपा ने कई क्षेत्रों में पुलिस से मतदाताओं पर वर्तमान सरकार के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाने की शिकायत की जा रही है।  
वोटों में हो रही धांधली?
इतना ही नहीं सपा ने सहारनपुर की एक बूथ पर साइकिल का बटन दबाने पर कमल को वोट जाने का भी आरोप लगाया है। पार्टी द्वारा चुनाव आयोग भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि सहारनपुर के विधानसभा क्षेत्र-01 की बेहट की बूथ संख्या 170 पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट में कमल की पर्ची निकल रही है। इसके अलावा वोटिंग बूथ संख्या 377 पर वोट डालने जाने वाली जिन महिलाओं को कम दिखता है या बिल्कुल नहीं दिखता, मतदान अधिकारी उनका वोट खुद डाल रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी कहा कि कई बूथों पर मतदाताओं को यह बोलकर वापस भेजा जा रहा है कि आपका वोट डाला जा चुका है। 

SP ने EVM पर पहले भी आयोग से की है जांच की अपील 
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव आयोग से इस प्रकार की शिकायत की गई है, इससे पहले भी सपा यह मुद्दा उठा चकी है। पहले चरण के मतदान के दौरान सपा ने कैराना जिले के एक गाड़ी में ईवीएम मशीन मिलने की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए जांच की मांग की। पार्टी ने अपने ट्वीट में कहा, बेहद गंभीर बात है। इस घटना की जांच कर चुनाव आयोग यह स्पष्ट करे कि मतदान निष्पक्ष हुआ है। लोकतंत्र में विपक्ष के साथ इस तरह का भेदभाव और बर्ताव क्यों किया जा रहा है?”

Desk Team