कमलेश तिवारी हत्याकांड : होटल के कमरे से मिले बैग और खून से सने भगवा कपड़े

Summary :

जानकारी के मुताबिक लालबाग खालसा होटल में दो संदिग्ध व्यक्ति ठहरे हुए थे। सुचना मिलते ही पुलिस अपनी टीम के साथ उस होटल में पहुंच गई।

हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस को एक और सुराग हाथ लगा है। पुलिस को कमलेश तिवारी के हत्यारे जिस होटले में ठहरे थे, वहां से कुछ सामान बरामद किया हैं। इस सामान में खून से सने हुए भगवा कपड़े भी शामिल है। पुलिस जैसे-जैसे हत्या की कड़ियों को सुलझा रही है। वैसे-वैसे वह हत्यारों के करीब पहुंच रही है। 
जानकारी के मुताबिक लालबाग खालसा होटल में दो संदिग्ध व्यक्ति ठहरे हुए थे। सुचना मिलते ही पुलिस अपनी टीम के साथ उस होटल में पहुंच गई। कमरे की जांच करने पर बैग के साथ कपड़े भी बरामद किए गए। माना जा रहा है की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने इसी होटल के कमरे में कपड़े बदले थे।

कमलेश तिवारी हत्याकांड: सीएम योगी से मुलाकात करने लखनऊ पहुंचे परिजन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली जाएगी। फुटेज से पुष्टि होने के बाद हत्यारों के बारे में और जानकारी हासिल होगी। होटल ही नहीं वहां आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए बड़ी मदद बन सकते हैं। 
होटल के रजिस्टर में दर्ज नामों के मुताबिक इस होटल में शेख असफाक हुसैन और पठान मोइनुद्दीन अहमद ठहरे थे। होटल के कमरे के अंदर बनी अलमारी में बैक, लोअर, लाल रंग का कुर्ता पड़ा है। बेड़ पर भगवा रंग का कुर्ता पड़ा है। जब कपड़े को देखा गया तो उसमें खून के धब्बे नजर आए। 

Desk Team