गंगा स्नान पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरा ऑटो नाले में पलटा, 2 की मौत 10 से अधिक घायल

Summary :

Kanpur Auto Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर से कार्तिक पूर्णिमा पर एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। कानपुर के बिठूर रोड पर एक ऑटो सामने से आ रहे ट्रक की तेज लाइट से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गया। ऑटो-रिक्शा में कम से कम 12 लोग सवार थे, जो सभी गंगा स्नान के लिए बिठूर जा रहे थे। मौजूदा जानकारी के अनुसार, दो लोगों की मौत हो गई है और नौ से ज़्यादा घायल हुए हैं। घायलों में बच्चों की संख्या अधिक है। kartik Purnima Accident: हादसे पर क्या कुछ आया पुलिस का रिएक्शन हादसे को लेकर…

Kanpur Auto Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर से कार्तिक पूर्णिमा पर एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। कानपुर के बिठूर रोड पर एक ऑटो सामने से आ रहे ट्रक की तेज लाइट से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गया। ऑटो-रिक्शा में कम से कम 12 लोग सवार थे, जो सभी गंगा स्नान के लिए बिठूर जा रहे थे। मौजूदा जानकारी के अनुसार, दो लोगों की मौत हो गई है और नौ से ज़्यादा घायल हुए हैं। घायलों में बच्चों की संख्या अधिक है।

kartik Purnima Accident: हादसे पर क्या कुछ आया पुलिस का रिएक्शन

Kanpur Auto Accident
Kanpur Auto Accident

हादसे को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया है कि ऑटो बिठूर की तरफ जा रहा था, जिसमें गंगा नहाने के लिए लोग सवार थे। बीच सड़क पर सवारी से भरी ऑटो नाले में पलट गई। जिसमें दो की मौत और नौ घायल हुए हैं। घायलों में बच्चों की संख्या अधिक है। ऑटो जहां पलटा वहां सड़क किनारे बगल में ही खुला नाला था। नाले में सवारियां गिरीं और ऊपर से ऑटो। इसी वजह से यह हादसा हुआ है।

Kanpur Auto Accident, Kanpur News Today: घायलों का चल रहा इलाज

Kanpur Auto Accident
Kanpur Auto Accident

लोगों की चीख पुकार से रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटनास्थल पहुंचकर बचाने के लिए दौड़े। नाले में फंसे को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि दम घुटने से दोनों की मौत हुई होगी। घायलों का इलाज जारी है।

ALSO READ:Mirzapur Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन से कटे 8 लोग, शवों के उड़े चीथड़े, चुनार स्टेशन पर मचा हड़कंप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।