समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर चाकू से हमला करने वाले मुर्तजा को मनोरोगी बताते हुए आरोपी का बचाव किया। सपा प्रमुख के इस बयान को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निंदनीय बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जल्द ही ‘समाप्त’ पार्टी बन जाएगी।
डिप्टी सीएम ने गुरुवार को कहा कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को हमेशा से आतंकवादियों से जोड़ा गया है। उन्होंने 2013 के आतंकी हमलों के मामले वापस ले लिए… गोरखनाथ मंदिर पर हमला सामान्य नहीं है, यह बहुत गंभीर था। मैं आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने के उनके प्रयासों की निंदा करता हूं।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश को एक आरोपी पर खुलेआम टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वह पूर्व सीएम हैं। हमारे सुरक्षाकर्मियों ने उसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने के बाद अपनी जान जोखिम में डालकर उसे पकड़ा है। उनका बयान घटिया और निंदनीय है। और जल्द ही समाजवादी पार्टी ‘समाप्त’ पार्टी बनेगी।
गोरखनाथ मंदिर अटैक : घर की छत्त पर निशानेबाजी करता था मुर्तजा, SIT अब लखनऊ में करेगी पूछताछ
दरअसल, अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान गोरखनाथ मंदिर पर किए गए हमले को लेकर कहा, ‘इस मामले में अभी जो जानकारी मिली और उसके (मुर्तजा के) पिता ने जो कहा है उसके हिसाब से उसे दिमागी समस्याएं हैं। उसके साथ बाइपोलर इश्यूज थे। मुझे लगता है कि यह पहलू भी देखना पड़ेगा। बीजेपी तो वह पार्टी है, जो बात को बढ़ा चढ़ाकर दिखाती है।’


Download Android App
Download iOS App



