उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा लखीमपुर खीरी पहुंचने के प्रयासों को माहौल बिगाड़ने वाला बताया है। इसके साथ ही उन्होंने मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई का भी आश्वासन दिया।
विपक्षी दलों द्वारा लखीमपुर खीरी जाने के प्रयास पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, स्थिति को नियंत्रण में आने दें और शवों का अंतिम संस्कार किया जाए। जब ये चीजें होंगी तो हम उन्हें (राजनीतिक नेताओं को) वहां (लखीमपुर खीरी) जाने देंगे। हम चीजों को जल्द से जल्द करने की कोशिश कर रहे हैं।
लखीमपुर खीरी घटना : नवाब मलिक का सवाल, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी क्यों नहीं?
विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, लखीमपुर आपको (विपक्षी दलों) जाना है कुछ दिन बाद चले जाइएगा। आप दुखद परिवारों से मिलें इसमें कोई आपत्ती नहीं है लेकिन माहौल बिगाड़ने के लिए इजाज़त नहीं दी जाती और यह क़ानून के तहत कार्रवाई हो रही है।
योगी के मंत्री कांग्रेस को याद दिलाई इमरजेंसी
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के युवराज को जोश आया कि बहन तो है ही मैं कहा हूं? इसलिए सोचा मैं भी पर्यटन पर निकलूं। जब परमिशन नहीं मिली तो प्रेस कांफ्रेंस कर दी। इतिहास गवाह है कि इस आज़ाद देश में अगर सरदारों पर नरसंहार हुआ है तो वह कांग्रेस के शासनकाल में हुआ है और इमरजेंसी लगाकर किया गया है। ये भूल जाते हैं जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी तो नरसंहार सरदारों पर हुआ था, सिख समुदाय पर किया गया था।
राजा हो या रंक, होगी कार्यवाही
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कहा कि लखीमपुर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, यह नहीं होनी चाहिए थी। यूपी सरकार घटना को लेकर बेहद संवेदनशील है। उच्च अधिकारियों को वहां भेजा गया। तथ्यों की जांच की जा रही है। सच सामने आएगा। जो भी दोषी है, चाहे राजा हो या रंक, उस पर कार्यवाही की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



