योगी के मंत्री बोले-मथुरा में नहीं, तो क्या लाहौर में बनेगा भगवान कृष्ण का मंदिर?

Summary :

यूपी कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि भगवान कृष्ण का मंदिर मथुरा में नहीं, तो क्या पाकिस्तान के लाहौर में बनेगा।

मथुरा में भगवान कृष्ण के मंदिर को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट पर विवाद अभी थमा नहीं कि योगी के मंत्री ने उप मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण का मंदिर मथुरा में नहीं, तो क्या पाकिस्तान के लाहौर में बनेगा। उप मुख्यमंत्री ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा कि “मथुरा की तैयारी है… ।’ उनके इस ट्वीट पर विपक्ष ने काफी बवाल किया। 
केशव प्रसाद मौर्य के इस ट्वीट का समर्थन करते हुए यूपी कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने सवाल किया, ‘‘भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर मथुरा में नहीं तो क्या लाहौर में बनेगा।’’ उन्होंने कहा कि जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा में पैदा हुए तो उनका मंदिर भी यहीं बनना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘जहां तक मंदिर कब बनेगा, इस पर सवाल है तो इसी तरह राम मंदिर के बारे में भी कहा जाता था। 

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज यूपी में अराजकता का माहौल: सपा

लक्ष्मी नारायण ने कहा,  हमसे भी लोग कहते थे कि रामलीला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। योगी जी बहुत बड़े संत हैं। स्वयं बहुत बड़े संत हैं। उचित समय में जब भगवान की प्रेरणा होगी जिस तरह अयोध्या का मंदिर प्रारंभ हुआ है उसी तरह भगवान श्री कृष्ण का मंदिर भी प्रारंभ होगा।
केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव से पहले मंदिर को लेकर ट्वीट कर सिसायत का पारा बढ़ा दिया।  उन्होंने 1 दिसंबर को ट्वीट कर मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर बनाने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने नारा देते हुए लिखा था, ”अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है। मथुरा की तैयारी है।’ उनके इस ट्वीट पर विपक्ष ने कई सवाल खड़े किए। 

Desk Team