अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं शुरु हो गई हैं। अलीगढ़ बीजेपी इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर परिसर से जिन्ना की तस्वीर हटाने को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
अलीगढ़ में बीजेपी प्रवक्ता शिवांग तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर एएमयू अधिकारियों ने इसे खुद नहीं हटाया तो वे अधिकारियों को तस्वीर हटाने के लिए मजबूर करेंगे। पत्र में जिन्ना को भारत माता के टुकड़े करने वाला बताकर जल्द से जल्द तस्वीर हटवाने की मांग की गई है। प्रधानमंत्री को अग्रेषित करने के अनुरोध के साथ पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
साल 2018 में, पार्टी सांसद सतीश गौतम द्वारा भी इसी तरह की मांग की गई थी और यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ झड़प हुई थी, जब विभिन्न दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिन्ना के चित्र को हटाने के लिए परिसर में घुसने की कोशिश की थी। इस संबंध में केन्द्र सरकार पहले ही कह चुकी है कि तस्वीर हटाने का फैसला एएमयू की छात्रसंघ यूनियन लेगी।


Download Android App
Download iOS App



