उत्तर प्रदेश में लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र से रविवार को पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित एवं भडकाऊ वीडियों वायरल करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठाकुरगंज पुलिस ने मिश्री की बगिया इलाके से योगेन्द सिंह नामक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन नकली एयरगन और मोबाइल बरामद किया। योगेन्द, पर सोशल मीडिया पर विवादित वीडियों वायरल करने का आरोप है।
उन्होंने बताया कि इस बदमाश पर दस मामले पहले ही दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



